विराट और अनुष्का ने आखिरकार पीएम फंड में दिया दान, लेकिन अब प्रशंसक इस वजह से दोनों पर बरसे
Monday, March 30, 2020
Comment
विराट और अनुष्का ने आखिरकार पीएम फंड में दिया दान, लेकिन अब प्रशंसक इस वजह से दोनों पर बरसे
विराट कोहली (Virat Kohli) साल में दो सौ करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करते हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मिलाकर उनकी कुल संपत्ति करीब सात सौ करोड़ रुपये की है

नई दिल्ली:
पिछले काफी दिनों से क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे आम जनता के निशाने पर हैं. और जब से अक्षय कुमार ने पीएम फंड में 25 करोड़ की भारी-भरकम रकम में दान में दी, तब से तो लोगों का गुस्सा ऐसे सितारों के लिए और बढ़ रहा था, जिन्होंने अभी तक अपनी जेब सिली हुई थी. इनमें से विराट कोहली (Virat Kohli) भी एक थे, जो साल में दो सौ करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करते हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मिलाकर उनकी कुल संपत्ति करीब सात सौ करोड़ रुपये की है. और अगले कुछ साल में इन राशि में और भी इजाफा होने की उम्मीद है. यही कारण रहा कि शायद ही कोई दिन ऐसा जा रहा था, जब सोशल मीडिया पर विराट और धोनी को लेकर इन पर प्रशंसक ताने न कस रहे हों, या निशान न साध रहे हों. बहरहाल, जमकर आलोचना हुई तो कोहली और अनुष्का (Anushka Sharma) सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर आए और इन्होंने लोगों से पीएम फंड में दान देने की अपील की. दोनों ने अपील की, तो लोगों ने फिर से सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि पहले आप तो बताओ कि आप दोनों कितना पीएम फंड में दान दे रहे हो. ोंआखिरकार जब इन दोनों ने दान देने का फैसला किया, तो रकम का ऐलान नहीं किया. एक तरह से गुप्तदान दिया. लेकिन दान देने के कुछ घंटे बाद जब दोनों की कुल रकम का खुलासा हुआ, तो विराट और अनुष्का (Anushka Sharma) फिर से प्रशंसकों के निशाने पर आ गए. लोगों की बातें आप ध्यान से पढ़िए. उनके तानों और सवालों को पढ़िए.


0 Response to "विराट और अनुष्का ने आखिरकार पीएम फंड में दिया दान, लेकिन अब प्रशंसक इस वजह से दोनों पर बरसे"
Post a Comment